BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 3:27 pm
KHABAR : नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रंमाक-2 पर आयोजित होगा  स्‍वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे परेड की सलामी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आज 15 अगस्‍त 2025 को स्‍वतंत्रता दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा उमंग और हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रंमाक-2 पर आयोजित होगा। जहां  प्रातः 9 बजे कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेगें। जिले में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेगें। इस मौके पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया जावेगा। जिसका भोपाल से सीधा प्रसारण जिला स्‍तरीय समारोह में किया जावेगा। परेड में सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवानों, वन विभाग, शौर्या दल एनसीसी,स्‍काउट गाईड दल, रेडक्रास दल, एवं सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस नीमच के बैण्‍ड की टुकडी भी शामिल होगी।
स्‍वतंत्रता दिवस पर सामुहिक पीटी प्रदर्शन्‍ एवं विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्‍दारा रंगारंग देशभक्ति‍पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति भी दी जावेगी। समारोह में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों,  खिलाडियों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित भी किया जावेगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE