BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 3:31 pm
KHABAR : नीमच में जिला प्रशासन ने निकाली भव्‍य तिरंगा यात्रा, विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया भाग, हाथों में थामा राष्ट्रीय ध्वज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुसार जिला मुख्‍यालय नीमच पर हर घर तिरंगा, हर घर स्‍वच्‍छता, स्‍वतंत्रता का उत्‍सव, स्‍वच्‍छता के संग अभियान के तहत गुरूवार को फव्‍वारा चौक नीमच में भव्‍य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को आयोजित इस तिरंगा यात्रा में विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार,कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, नीमच न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति गौरव चौपड़ा, पार्षद वंदना खण्‍डेलवाल एवं जनप्रतिनिधियों तथा एसडीएम संजीव साहू, परियोजना अधिकारी चंद्रसिह धार्वे, डिप्‍टी कलेक्‍टर मयूरी जोक, सीएमओ दुर्गा बामनियासहित शहर के नागरिकों ने भी हाथों में तिरंगा थाम कर इस तिरंगा यात्रा में उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। यह तिरंगा रैली फव्‍वारा चौक से प्रारंभ होकर, सब्‍जी मण्‍डी चौराहा, कमल चौक, टैगोर मार्ग होते हुए पारसी की बावड़ी पहुंचकर, वहॉं स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान किया गया और बावड़ी परिसर की साफ-सफाई की गई।

इस भव्‍य तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, जिला अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने लगभग 151 फीट लंबा तिरंगा हाथ में थाम कर रैली में उत्‍साहपूर्वक भाग लिया और शहरवासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया तथा स्‍वच्‍छता के लिए प्रेरित किया।

नीमच शहर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस भव्‍य तिरंगा यात्रा (रैली) में नीमच शहर, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर में हर जगह हाथ में तिरंगा थामे बड़ी संख्‍या में युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं नजर आ रही थी। संपूर्ण शहर तिरंगा मय दिखाई दे रहा था। तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोगो में अपार उत्‍साह नजर आ रहा था।

तिरंगा रैली के शुभारंभ स्‍थल फव्‍वारा चौक पर सेल्‍फी पाईंट भी स्‍थापित किया गया। इस तिरंगा सेल्‍फी पाईंट पर बड़ी संख्‍या में अधिकारी , कर्मचारियों, आम नागरिकों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्‍फी ली। पारसी की बावड़ी पर आयोजित स्‍वतंत्रता उत्‍सव, स्‍वच्‍छता के संग के तहत सभी ने उत्‍साहपूर्वक स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE