BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 3:32 pm
KHABAR : मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया, पुलिस से छीना-झपटी, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा कर रही दादागिरी, कलेक्टर से कराएं ध्वजारोहण, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वाजारोहण के लिए जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह का नाम आने के बाद दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंत्री का पुतला जलाकर उनसे ध्वजारोहण न कराने की मांग की। पुतला जलाते हुए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी हुई।


कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर से ध्वाजारोहण कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा अगर मंत्री शाह के हाथों ध्वजारोहण होता है तो यह भारतीय सेना का अपमान है।


मध्यप्रदेश शासन द्वारा रतलाम जिले में जिला मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह को ध्वजारोहण के लिए चुना है। मंत्री शाह रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री भी है। एक दिन पहले बुधवार को महिला कांग्रेस ने विरोध जताया था।गुरुवार को शहर व ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से से कलेक्ट्रेट में मंत्री शाह के खिलाफ काली पट्टी बांध जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी भाजपा सरकार ने मंत्री विजय शाह को पद से नहीं हटाया। भाजपा सरकार की यह दादागिरी है। जिसने भारतीय सेना और बहन सोफिया कुरैशी का अपमान किया है।


ऐसे मंत्री के हाथों ध्वजारोहण करना सेना का अपमान है। किसी भी सूरत में हम मंत्री विजय शाह के हाथों रतलाम में ध्वजारोहण नहीं होने देंगे।कांग्रेस नेताओं ने कहा विजय शाह द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया गया। उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा। हमारी मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बाजना बस स्टैंड पर मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच पुतले को लेकर छीनाछपटी भी हुई। जलते हुए पुतले को पुलिस ने छीनने की कोशिश की। फायर एग्जिट से आग बुझाने की कोशिश की फिर भी पुतला जला दिया।


इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेन्द्र सिंह अठाना, राजीव रावत, मंसूर अली पटोदी, बसंत पंड्या, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, दिनेश शर्मा, यास्मीन शेरानी, रश्मि सिंह आदि कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE