नीमच। हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में देशभक्ति और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम आयोजित हुआ। परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लगभग 150 छात्राओं ने तिरंगे के साथ फोटो लेकर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कीं और ऑनलाइन पंजीकरण कराया।
अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर की तनिषा जाट प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष की अजलिना मंसूरी द्वितीय और बी.एससी. तृतीय वर्ष की प्रियल जैन तृतीय रहीं। निर्णायक डॉ. बीना चौधरी, डॉ. रश्मि हरित और संगीता चौधरी ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी प्रो. सुनील कुमार कुमावत ने किया, जबकि नेहा प्रजापत, दिव्या अग्रवाल और मनोज धाकड़ ने सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने छात्राओं को राष्ट्रप्रेम और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।