सिंगोली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के विरोध में 14 अगस्त की रात कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ कैंडल लाइट मार्च निकाला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी के नेतृत्व में गांधी भवन से शुरू हुई रैली नया बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा होते हुए पुराना बस स्टैंड इंदिरा वाटिका पहुंची, जहां समापन हुआ।
मार्च में मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह, पंकज तिवारी, नरेश जैन, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री आजाद नीलगर, मानक जैन, इमरान खान, मोनू, पूर्व पार्षद सत्तू धाकड़, राजकुमार छीपा, राजेश भंडारी, ओमप्रकाश बलाई, प्रदीप चौहान, मुकेश धाकड़, रतन खटीक, मोहम्मद हुसैन, महबूब मेव, संजय भंडारी, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।