BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 15, 2025, 11:24 am
BIG NEWS : नीमच जिले में शान ने लहराया तिरंगा, जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आज 15 अगस्‍त 2025 को स्‍वतंत्रता दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा उमंग और हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रंमाक-2 पर आयोजित हुआ। जहां प्रातः 9 बजे कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में भी प्रातः 8 बजें ध्वजारोहण किया गया। 
मुख्य समारोह में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। इस मौके पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया गया। वाचन का भोपाल से सीधा प्रसारण जिला स्‍तरीय समारोह में दिखाया गया। परेड में सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल के जवानों, वन विभाग, शौर्या दल एनसीसी, स्‍काउट गाईड दल, रेडक्रास दल एवं सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस नीमच के बैण्‍ड की टुकडी भी शामिल हुई। 
स्‍वतंत्रता दिवस पर सामुहिक पीटी प्रदर्शन एवं विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्‍दारा रंगारंग देशभक्ति‍पूर्ण सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुतियां दी गई। समारोह में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, खिलाडियों प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE