BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 10:27 am
KHABAR : वार्षिक फास्टैग पास आज से बड़ी राहत, निजी कार वालो की बल्ले बल्ले,  बेवसाइट पर जाकर रिचार्ज करवाने पर मिलेगी सुविधा, पढे़ प्रंशात पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। पंद्रह अगस्त शुक्रवार से निजी कार वालो को नेशनल हाइवे पर बड़ी राहत मिलेगी केन्द्र सरकार की घोषणा के अनूरुप 3हजार रुपये के फास्टैग पास की सुविधा शुरू हो गई एक बार तीन हजार रुपये का फास्टैग पास बनवाने पर एक साल के अंदर 200बार टोल क्रास करने की सुविधा मिलेगी यानि अब आप मात्र 15रूपये में ही एक बार टोल क्रास कर सकेगे राजस्थान या अन्य प्रदेशो में नेशनल हाइवे पर राजस्थान में  वर्तमान 166 से ज्यादा टोल प्लाजा है जिन पर यह सुविधा मिलेगी यह सुविधा फिलहाल सिर्फ निजी कारो को ही दि गई हैं लेकिन इस कि बेवसाइट पर जाकर रिचार्ज करवाने पर यह सुविधा मिलेगी। 


ऐसे समझे फायदे का गणित- यदि वार्षिक फास्टैग पास की सुविधा ली है तो जयपुर से दिल्ली के बीच अब मात्र 45 रुपये का टोल लगेगा उदाहरण के तौर पर यदि कोई कार चालक एक्सप्रेस -वे के माध्यम से दिल्ली जाता है तो सबसे पहले उसका टोल बगराना में एक्सप्रेस -वे पर एंट्री लेने पर लगेगा इसके बाद सोहना में एग्जिट करने पर टोल लगेगा तीसरा टोल प्लाजा सोहना और गुरूग्राम के बीच बना हुआ है इस तरह 15रुपये के हिसाब से तीनो टोल पर कुल मिलाकर 45रुपये के लगेंगे  अभी तक निजी कार चालको को इस रूट पर 685रुपये टोल  के देना पड़ते थे। 


यह सुविधा राज्य सरकार के अधिन टोल पर नही मिलेगी। फास्टैग पास की सुविधा सिर्फ नेशनल हाइवे अथॉरटी आफ इंडिया के अधीन आनेवाली सड़को पर ही मिलेगी राज्य सरकार के अधीन नेशनल हाइवे और राज्य राजमार्गाे के टोल प्लाजाओं पर यह सुविधा नही मिलेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE