कुकड़ेश्वर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान मंदिर हाई स्कूल में झंडा वंदन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदन रावत (मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी कुकड़ेश्वर), राजेंद्र पटेल (नगर पत्रकार संघ), वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र चौधरी, पत्रकार दशरथ नागदा, विनोद पोरवाल (एलआईसी), पत्रकार राजू माली, संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी और मंजू सोनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद अतिथियों ने ध्वज वंदन किया। इस अवसर पर मदन रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जीवन में उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र प्रेम और सद्भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।
पत्रकार राजेंद्र पटेल ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, तात्या टोपे और सुभाष चंद्र बोस जैसे महानायकों का अमूल्य योगदान रहा। वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र चौधरी ने विद्यालय में बच्चों को दी जा रही संस्कारमय शिक्षा और राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, योग, भाषण और कविता प्रस्तुत कीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर पालक गण एवं नगर के कई नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंजू सोनी ने किया एवं आभार संस्था प्रमुख भगवती प्रसाद सोनी ने व्यक्त किया।