रामपुरा। नगर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रातः 8 बजे नगर परिषद प्रांगण में सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद नगर के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी नगर परिषद परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई स्थानीय दशहरा मैदान पहुँची।
दशहरा मैदान पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहाँ नगर परिषद अध्यक्ष सीमा-जितेंद्र जागीदार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश पार्षद रचना-विजय दानगढ़ द्वारा वाचन किया गया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अजय विश्वास जोशी और अमिताभ उछाना ने किया। अंत में आभार नगर परिषद के सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी ने व्यक्त किया।