मंदसौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 16 अगस्त ,शनिवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव की पावन नगरी मंदसौर में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस व श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बडे़ ही धूमधाम से मंदसौर नगर में मनाया जायेगा।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि इसके निमित एक भव्य चल समारोह एवं धर्मसभा का आयोजन रखा गया जो प्रातः 11ः30 बजे सत्संग भवन से प्रारंभ होगा। इस चल समारोह में आकर्षक झांकीया, अखाड़ो के पहलवानों का हेरत अंगेज प्रदर्शन, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां, गरबा प्रस्तुति, कलश यात्रा आकर्षक का केंद्र रहेगें। धर्मसभा संबोधन के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी गांधी चौराहा पर सांय 6 बजे से रखा गया है।
चल समारोह का रूट यह रहेगा- चल समारोह सत्संग भवन से प्रातः 11ः30 बजे से प्रारंभ होकर मण्डी गेट, धानमंडी, जनकुपूरा, गणपति चौक, अशोक टाकीज रोड़, शुक्ला चौक, आजाद चौक, घंटाघर, भारत माता चौराहा, बडे़ बालाजी मंदिर होता हुआ गांधी चौराहा पर पहुंचेगा, जहां पर चल समारोह धर्मसभा में परिवर्तित होगा। अतः आप से आग्रह है की आप सभी की उपस्थित इस कार्यक्रम में हो यही विनय।