BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 11:08 am
KHABAR : प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारियों ने किया विद्यार्थियों के साथ विशेष मध्यान भोजन, ग्राम मुंदड़ी के शासकीय विद्यालय में संपन्न हुआ कार्यक्रम, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि/ जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन की मंत्री निर्मला भूरिया ने ग्राम मुंदड़ी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री भूरिया ने स्कूल के सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज का दिन अपार उत्साह का दिन है। 15 अगस्त एवं 26 जनवरी हम हर वर्ष मनाते हैं, साल के ये दो दिन बड़े गौरव के दिन होते हैं। स्कूल के बच्चे आने वाले भारत का भविष्य हैं, इनको जैसा सिखाएंगे, वैसा सीखेंगे। सभी बच्चे माता-पिता का आशीर्वाद ले। उनके पैर छू के स्कूल आए। गुरु का आशीर्वाद ले, बड़ों का सम्मान करें। सभी बच्चे अनुशासन का पालन करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मंदसौर जिले में मिलकर विकास की गति को और आगे बढ़ाया जाएगा। सम्पूर्ण जिले का समग्र का विकास हुआ है। योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने किया है। 

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने स्कूल परिसर में पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हम सभी को पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ ही उसका पालन पोषण भी हमें परिवार की तरह करना चाहिए। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि सभी व्यक्ति पर्यावरण के लिए पेड़ लगाए। पेड़ वृक्ष रूप में बड़े हो इस पर सभी लोग काम करें। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अवसर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी बघेल, जिलाधिकारी, स्कूल प्राचार्य, सरपंच, स्कूल के बच्चे, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE