खरगोन। देश की आजादी का पर्व जिले में उमंग, उत्साह के साथ मनाया गया। देशभक्ति इस पर्व में हर धर्म, हर जाती के लोग डुबे नजर आए। इस राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान में दामखेड़ा मन्दिर रोड स्थित दारुल उलूम ने भी सहभागिता निभाते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मदरसा छात्रों ने सफेद कुर्ता पजामा पहनकर पूरे जोश के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। यहां ध्वज फहराते के बाद मुफ्ती अतीक साहब ने कहा की यह ध्वजारोहणन केवल आजादी का जश्नभर नही, बल्कि एकजुटता और गर्व का प्रतीक भी है। जिस तरह हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लिए संघर्ष किया, उसी तरह हमारा मकसद होना चाहिए कि हिंदुस्तान एक बेहतर राष्ट्र बने। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी मिलकर इस देश को आगे बढाये।