BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 12:27 pm
KHABAR : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समूचे जिले में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया, प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। देश की आन बान शान का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समूचे जिले मेवपूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन डीआरपी लाइन मैदान पर हुआ। यह जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मंच पर  कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।


सुबह ठीक 9 बजे जैसे ही तिरंगा फहराया गया, पूरा स्टेडियम भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रगान के साथ ही आकाश में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर रहे थे। परेड में पुलिस बल,  एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उनकी सटीक कदमताल और अनुशासन ने उपस्थित जनसमूह की तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।


ध्वजारोहण और परेड के बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें विकास, एकता और समृद्ध भारत के संकल्प को दोहराया गया। उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया।


इसके बाद आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हुईं, जिनमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE