BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 12:31 pm
KHABAR : भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि, ग्वालियर पैतृक निवास पर कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री और ग्वालियर के लाडले सपूत अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज शिंदे की छावनी स्थित उनके पैतृक निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की मौजूदगी में अटल को पुष्पांजलि अर्पित की गई।


अटल स्मारक समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया
कांग्रेस ने अटल की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि भाजपा अटल को सिर्फ उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर याद करती है। ग्वालियर शहर में 11 महीना में बड़ा एयरपोर्ट तैयार कर दिया गया, लेकिन अटल के विचारों को युवा पीढ़ी समझ सके इसको लेकर तैयार हो रहा अटल स्मारक समय सीमा निकालने के बावजूद अभी तक तैयार नहीं हो सका है। हालांकि बीजेपी जिला अध्यक्ष ने साफ किया है कि जल्द अटल स्मारक का काम पूरा होगा।


घर में वाचनालय संचालित
बता दें कि अटल का जन्म 25 दिसंबर 1924 को कमलसिंह के बाग स्थित घर में हुआ था। पहले यहां पाटौर थी। उसी में अटल बिहारी जन्मे थे। कमलसिंह बाग में अटल के नाम पर आज उस घर में वाचनालय संचालित होता है। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE