BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 1:34 pm
KHABAR : कलेक्‍टर चंद्रा ने औद्योगिक क्षेत्र नीमच के ग्रीन बेल्‍ट में किया पौधारोपण, बोले- पौधारोपण कर ग्रीन बेल्‍ट विकसित करने की पहल अच्‍छी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच  स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र के ग्रीन बेल्‍ट में पौधारोपण कर, ग्रीन बेल्‍ट को विकसित करने की अच्‍छी पहल प्रारंभ की गई है। क्षेत्र के और भी ग्रीन बेल्‍ट को विकसित किया जाना चाहिए। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को औद्यो‍गिक क्षेत्र के ग्रीन बेल्‍ट में उद्योग संघ, उद्योग विभाग एवं नगर समस्‍या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा संयुक्‍त तत्‍वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसडीएम संजीव साहू, महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर, उद्योग संघ के अध्‍यक्ष अशोक चौरडिया, नगर समस्‍या एवं सुझाव ग्रुप के विवेक खण्‍डेलवाल, मुकेश कदम, हरिश दुआ सहित उद्योग संघ के पदाधिकारी उद्योगपति एवं एनएसएसजी ग्रुप के सदस्‍यगणों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम को एसडीएम संजीव साहू एवं विवेक खण्‍डेलवाल ने भी संबोधित किया।

स्‍व. जीवन भाई दुआ की स्‍मृति में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रीन बेल्‍ट में उत्‍साहपूर्वक पौधारोपण किया और विभिन्‍न प्रजातियों के पौधे रौपे।

प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्‍यार्पण कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगिता भटनागर, विवेक खण्‍डेलवाल,मुकेश, खण्‍डेलवाल, मनोज दुआ, अशोक पोरवाल आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया।  कार्यक्रम का संचालन बीना चौधरी ने किया तथा अंत में योगिता भटनागर ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE