BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 2:31 pm
KHABAR : इंदौर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 2 सौ साल पहले होलकर वंश ने उत्सव की थी शुरुआत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शहर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व इस बार भी बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गोपाल मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और यशोदा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।


200 साल से परंपरा जारी
सुबह आरएसएस द्वारा बांके बिहारी मंदिर से गोपाल मंदिर तक बांसुरी वादन भी किया गया । गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि करीब 200 साल पहले होलकर वंश ने यहां जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक यह परंपरा निरंतर जारी है। उनका कहना है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगीं, वहीं विशेष श्रृंगार और झांकी से सजे मंदिर में श्रद्धालुओं ने नंदलाल के जन्मोत्सव का उल्लास मनाया। यह क्रम देर रात चलेगा। लोग रात तक भगलाव श्रीकृष्ण के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE