BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2025, 3:08 pm
KHABAR : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीटीसी नीमच के परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्‍य अतिथि महानिरीक्षक सह प्राचार्य सीटीसी संदीप दत्ता ने किया ध्वजारोहण, बोले- स्‍वतंत्रता दिवस पर देश की प्रगति में सभी अपना योगदान का संकल्‍प लें, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सीटीसी नीमच के परिसर में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की 79 वाँ वर्षगाँठ हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। मुख्‍य अतिथि महानिरीक्षक-सह-प्राचार्य, सीटीसीसंदीप दत्ता ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर महानिरीक्षक संदीप दत्ता ने अपने संबोधन में कहा कि के.रि.पु.बल के जवान, देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अशांत क्षेत्रों में शांति स्थापना के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। के.रि.पु.बल भारत का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है जो सेवा और निष्ठा के आदर्श वाक्य के अनुरूप कार्य करता है। उन्‍होंने कहा कि विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में देश ने विश्व में एक नई पहचान बनाई है। दत्‍ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देगें। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र निर्माण के लिए अपने स्तर पर जो बन सकेगा वो करने के लिए हम कृत संकल्प रहेंगे। 

कार्यक्रम में कमान्डेंट जितेन्द्र कुमार गुप्ता (पीएमजी), उप कमान्डेंट आशीष भटनागर,  सहायक कमान्डेंट राजेश पंचाल, विशाल कुमार चौहान, मनोज कुमार एवं सीटीसी नीमच के अधिकारी एवं जवानों ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान में भाग लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE