BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 11:09 am
KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी के स्वागत उद्बोधन से हुआ।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना ने ध्वजारोहण कर समारोह का उद्घाटन किया। राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। बाफना ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रयान जैसी उपलब्धियाँ विकसित भारत की पहचान हैं और छात्राओं को देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. कालानी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य निभाने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि हरित ने किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य किरण शर्मा, जंबूकुमार जैन, डॉ. मनीष चमड़िया, अशफाक बोहरा, महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE