BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 11:22 am
BIG NEWS : जयवर्धन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का फूंका पुतला, कांग्रेस में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी जारी है। कहीं पर नए जिला अध्यक्ष का विरोध हो रहा है तो किसी जिले से इस्तीफे की खबरें आ रही है। कुल मिलाकर एआईसीसी से जारी जिला अध्यक्षों के नाम के बाद कांग्रेस के भीतर बवाल मचा हुआ है। हालांकि सूची जारी करने के पहले सभी नेताओं के समर्थकों का ध्यान रखने की बात कही गई थी। वहीं संतुलित सूची के बाद भी अध्यक्ष पद की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।


जीतू पटवारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे
इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाए जाने का भी विरोध शुरू हो गया है। उनकी नियुक्ति के विरोध में राघोगढ़ के आरोन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।


कई जिलों में भी नए अध्यक्षों का दबे जुबान विरोध
विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि जयवर्धन सिंह की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली के लिए ये पद अनुचित है। बता दें कि जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से विधायक भी है। इसी तरह कई जिलों में भी नए अध्यक्षों का दबे जुबान विरोध शुरू हो गया है। सूची आने के बाद नाराज लोगों को मनाना भी पार्टी हाईकमान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि कार्यकर्ताओं का विरोध इसी तरह जारी रहा तो आगामी चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE