BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2025, 12:38 pm
KHABAR : स्वैच्छिक सफाई करते युवाओं को देख कलेक्टर ने की तारीफ, सब्जी मंडी में गंदगी मिली, कहा- लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुराने बस स्टैंड के पास उन्होंने आयुष कटारे और उनके साथियों को स्वैच्छिक सफाई करते देखा। ये युवा हर रविवार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते हैं। साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हैं।


कलेक्टर ने युवाओं की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर के युवा सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं, यह संतोषजनक है। निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी क्षेत्र की स्थिति चिंताजनक मिली। वहां कचरे के ढेर लगे थे। सफाई कर्मचारी और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं मिले। सिर्फ एक कर्मचारी दूर खड़ा दिखा।


लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश
कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में तैनात कर्मचारियों की अनुपस्थिति लापरवाही है। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE