BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 10:36 am
KHABAR : उज्जैनी एवं खेड़ा देव पूजन का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ संपन्न, खेत-खलिहानों में जाकर दाल-बाटी बनाकर इंद्रदेव को किया प्रसन्न, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में परंपरागत उज्जैनी एवं खेड़ा देव पूजन का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। नगरवासियों ने घर-घर से निकलकर खेत-खलिहानों में जाकर दाल-बाटी बनाकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने का जतन किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों से उज्जैनी मनाई।


कार्यक्रम की शुरुआत नगर के बड़े गणपति जी महाराज मंदिर पर पंडितों द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद नगर के सभी देवी-देवताओं का सामूहिक पूजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पटेल श्यामलाल पटेल एवं मध्य प्रदेश पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल ने नगरवासियों और नगर के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इस परंपरागत आयोजन की शोभा बढ़ाई।


पूरे नगर में ढोल-ढमाकों की गूंज, नाच-गान और भक्ति गीतों के बीच वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम में नगर के कोटवार, एवं कैलाश जी घड़ीवाले, नेमीचंद भट्ट सहित अनेक गणमान्यजनों का सहयोग सराहनीय रहा।


राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार नवीन सलोत्रा के प्रतिनिधि गिरधावर रामदयाल शर्मा ने महिषासुरी माता मंदिर पर आरती कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।


अंत में खेड़ा देव पूजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें नगरवासियों ने एकजुट होकर अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE