BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 1:32 pm
NEWS : सूर्यदल गणपति महोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित, गणपति महोत्सव 2025 को भव्य मनाने का निर्णय, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पावटा चौक स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सूर्य दल गणपति महोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


कमलेश माली ने बताया कि भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर समिति हर वर्ष गणपति महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करती रही है। रविवार 17 अगस्त को समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष रतन प्रजापत, उपाध्यक्ष राजू गांछा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर माली, संरक्षक बोथलाल माली, मोनिश माली, कैलाश गांछा, अनिल प्रजापत, गोपाल प्रजापत, सदस्य हेमंत कुमार गांछा, कमल प्रजापत, विजय प्रजापत, विक्की गांछा, नारायण माली, कमल प्रजापत, सूरज माली, कुलदीप प्रजापत, गौरव छीपा, सावन माली, अजय प्रजापत (बाबू) को मनोनीत किया गया।


नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतन प्रजापत ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस वर्ष गणपति महोत्सव को और अधिक भव्यता के साथ मनाना और सामाजिक कार्यों में समिति की भागीदारी बढ़ाना है। आगामी गणपति महोत्सव 2025 का आयोजन पावटा चौक स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य रूप से किया जाएगा। सूर्य दल द्वारा इस आयोजन में समस्त आमजनों से अधिकाधिक संख्या में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE