BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी ने बताया.. <<     खरगोन के ऊन थाने में साइबर सुरक्षा जागरूकता.. <<     KHABAR : जल संकट- हाथों में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0’ का शुभारंभ, शाजापुर पुलिस ने.. <<     KHABAR : रतलाम में विधायक का पैदल मार्च, रोकने दौड़े.. <<     CM डॉ. मोहन यादव के पिछोर दौरे से बढ़ीं.. <<     BIG NEWS : एमपी के किसानों को सीएम की सौगात, शून्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझकर पुण्य कर्म करें,.. <<     खरगोन के जैतापुर में सनसनीखेज वारदात,24 साल के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में प्रशासन का महा-एक्शन,.. <<     BIG NEWS : एमपी में यूसीसी की डिमांड, 93 प्रतिशत.. <<     STATE BULLETIN: हादसे, सियासत और जनसरोकार की बड़ी.. <<     मंदसौर में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.. <<     खरगोन पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, लोगों.. <<     मण्डलेश्वर नर्मदा पुल पर लावारिस कार मिलने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 2:00 pm
BIG NEWS : दिल्ली में सीएम मोहन यादव की पीएम मोदी से मुलाकात, किसान सम्मेलन का दिया न्योता, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और नवाचारों की दी जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

दिल्ली। सीएम डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सीएम ने पीएम नरेन्द्र मोदी को अक्टूबर में मप्र में होने वाले किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए न्योता दिया।


भोपाल या सीहोर में होगा किसान सम्मेलन
अक्टूबर के महीने में होने वाला किसान सम्मेलन भोपाल या सीहोर में से किसी स्थान पर हो सकता है। इसमें कृषि के क्षेत्र में अच्छा करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित किए जा सकते हैं। मिलेट्स पैदा करने वाले किसानों, आदिवासियों को भी पुरस्कृत किया जा सकता है।


एमपी में औद्योगीकरण का बड़ा अभियान जारी
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वंदे मेट्रो कोच बनाने की फैक्ट्री शुरू की गई है और भोपाल में जल्द ही मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। इसके अलावा, किसान सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जब आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है, तो स्वाभाविक रूप से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उत्पादन होना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले लगभग सवा साल में मध्यप्रदेश में औद्योगीकरण के क्षेत्र में बड़े अभियान चलाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप लगभग 30 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं और करीब 21 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे और तेजी से काम करने की आवश्यकता है।


रविवार को धर्मेंद्र प्रधान से की थी मुलाकात
सीएम ने कल रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी। सीएम ने केन्द्रीय मंत्री प्रधान से मप्र में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी थी। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के स्कूली और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों पर चर्चा की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE