BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 2:13 pm
BIG NEWS : कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर सनसनीखेज आरोप, डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट की गई तब बनाया अध्यक्ष, गुना अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद नाराजगी, विरोध और इस्तीफे के बाद अब सनसनीखेज आरोप सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने बीजेपी से जुड़े हुए नेता को जिला अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि- डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट की गई तब जिला अध्यक्ष बनाया गया है।


भोपाल जिला अध्यक्ष भाजपा के स्लीपर सेल
दरअसल कांग्रेस हाईकमान ने प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। कहा कि- डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट की गई तब जिला अध्यक्ष बनाया गया, मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया है। कहा- दो से तीन दिनों में सबूतों के साथ मीडिया के सामने पेश होऊंगा। भोपाल जिला अध्यक्ष भाजपा के स्लीपर सेल को बनाया गया है। शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और संजीव सक्सेना भाजपा से जुड़े हुए है। सुरेश पचौरी बीजेपी में चले गए लेकिन उनके लोग आज भी कांग्रेस में पद पा रहे हैं।


पार्टी फोरम में अपनी बात रखना चाहिए
गुना जिला अध्यक्ष बनने के बाद विधायक जयवर्धन सिंह बोले- संगठन सर्जन को समझ नहीं रहे वो विरोध कर रहे हैं। तीन से चार बार विधायको को जिला अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने जिले के कद्दावर नेता को जिला अध्यक्ष बनाया है। ये राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था। जो लोग विरोध कर रहे है वो गलत है। विरोध करने वालों को पार्टी फोरम में अपनी बात रखना चाहिए। कई जगहों पर जिलाध्यक्ष दावेदारी नहीं कर रहे थे लेकिन उसके बाद बनाया गया क्योंकि वहां पर मजबूत लीडर चाहिए था।गुना का जिला अध्यक्ष बनाने से पहले मुझे संकेत मिले थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE