BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 3:35 pm
BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का होगा प्रशिक्षण, राहुल गांधी ट्रेनिंग कैंप में होंगे शामिल, दिग्गज नेताओं की नियुक्तियों पर पीसीसी चीफ ने किया ये बड़ा दावा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया हैं। दिल्ली में 24 अगस्त को एक दिवसीय ट्रेनिंग होगी। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। बिहार यात्रा से एक दिन ब्रेक कर जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे।


पीसीसी चीफ ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर किया बड़ा दावा
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा दावा किया है। जयवर्धन सिंह, ओंकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं को जिला अध्यक्ष बनने के फैसले पर बड़ा खुलासा किया। बताया गया कि दिग्गज नेताओं को सीधे राहुल गांधी ने फोन कर जिला अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना दी है। नेताओं की सहमति के बाद नाम जारी किए गए।


नियुक्ति में सेटिंग के आरोपों पर दिया जवाब
जीतू पटवारी ने कहा कि कुछ और बड़े नेता पूर्व मंत्रियों को भी दिल्ली से फोन गए थे। कई नेताओं ने असमर्थता भी जताई। कांग्रेस के अंदर दावेदारों के विरोध को लेकर पटवारी ने कहा कि सब पार्टी के सदस्य, उचित फोरम पर बात रख सकते हैं। पीसीसी चीफ ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सेटिंग के आरोपों पर कहा कि इसमें मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं है। प्रभारी की फीडबैक के बाद ही नियुक्ति की गई है।


संगठन सृजन अभियान के तहत अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत 71 शहर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। भोपाल में प्रवीण सक्सेना को एक बार फिर शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इंदौर में चिंटू चौकसे को नया शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुना से जयवर्धन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कई जिलों में नए चेहरों को मौका दिया गया, जिनमें बालाघाट से संजय उइके, रतलाम ग्रामीण से हर्ष गहलोत और बैतूल से निलय डागा जैसे नाम शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE