BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2025, 5:25 pm
NEWS : सैनिक स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान को मिला एसओएफ जोनल बेस्ट टीचर्स अवार्ड, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड में छात्रों को उत्कृष्टता दिलाने में निभाई अहम भूमिका। राजस्थान के सैनिक स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए एसओएफ जोनल बेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राजस्थान जोन से चुना गया, जो उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता और छात्रों को वैश्विक मंच पर सफलता दिलाने की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 में अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में 02, अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 54, राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में 51, अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में 53, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में 4 स्वर्ण पदक जीते।


एसओएफ ओलंपियाड, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक प्रतियोगिता है, इसमें हर वर्ष दुनिया भर के लाखों छात्र भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की विज्ञान, गणित, कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में बौद्धिक क्षमता को निखारना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना होता है। शिवरान ने न केवल छात्रों को इस परीक्षा के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें निरंतर मार्गदर्शन एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप कई छात्रों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट स्थान प्राप्त किए। 


इस पुरस्कार के अंतर्गत शिवरान को एक सम्मानचिन्ह (ट्रॉफी), एक प्रशस्ति पत्र, तथा 5000 का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव ने शिवरान को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE