BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 10:24 am
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को जारी किया चेतावनी पत्र, जिला अध्यक्ष नियुक्ति विवाद में पोस्ट हटाने के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को कड़ा चेतावनी पत्र जारी किया है। संगठन सृजन अभियान के तहत हुई जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों के विरोध में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं। 


पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत हाल ही में घोषित 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और बयानों को 24 घंटे के अंदर हटाने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 


नियुक्ति के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी 
दरअसल, प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुलकर विरोध जताया था। गुना, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सतना, भिंड, मंदसौर, बुरहानपुर, देवास समेत 15 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी देखी गई। कुछ नेताओं ने तो नियुक्तियों में पैसे के लेन-देन और सिफारिश जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। भोपाल में दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाने वाले मोनू सक्सेना ने शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति पर सवाल उठाए और इसे राहुल गांधी के संगठन सृजन के विजन के खिलाफ बताया।


पटवारी ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील 
इस बढ़ते असंतोष के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि संगठन को मजबूत करना कांग्रेस की पहचान है और सभी को मिलकर 2028 के चुनावों की तैयारी करनी होगी। हालांकि, कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए चेहरों और युवा नेतृत्व का वादा करने वाली पार्टी ने पुराने चेहरों को फिर से मौका दिया, जिससे निराशा बढ़ी है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE