BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा क्षेत्र का ग्राम मालाखेड़ा.. <<     राजपुर में युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण और.. <<     बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता: 20 लाख रुपये के 129.. <<     KHABAR : श्रीरामानुज कोट मंदिर में भक्तिभाव के.. <<     KHABAR : मंदसौर के पानपुर-डीगांव में 22.15 करोड़ की.. <<     देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 12:59 pm
KHABAR : कांग्रेस के वोट चोरी पर बीजेपी का पलटवार, विधायक रामेश्वर बोले- कांग्रेस नेताओं ने लिखवाए दो-दो नाम, कांग्रेस लोकतंत्र का उड़ा रही मजाक, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस नेताओं के वोट चोरी वाले बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। कहा कि- उनके नेताओं ने ही वोट चोरी की है, उनके ही नेताओं ने दो-दो (डबल-डबल) नाम लिखवाए हैं। उनके नेताओं ने कई बार प्रयोग किए और इसलिए कांग्रेस जानबूझकर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। वह संविधान को, न्यायपालिका को और निर्वाचन आयोग को ठेंगा दिखाना चाहती है।


कांग्रेस की सरकार पहले वोट चोरी से बनती थी
कहा कि- जैसे कांग्रेस की सरकार पहले वोट चोरी से बनती थी, पहले की सरकार निर्वाचन आयोग को पंगु बनाए रखती थी। सच पूछो तो निर्वाचन आयोग का असली मतलब तो टी.एन. शेषन के बाद शुरू हुआ। इससे पहले तो भारत के नागरिक निर्वाचन आयोग को नहीं समझते थे। सरकार ही समझते थे कांग्रेस ने कलेक्टर से लेकर सबका दुरुपयोग किया। यह तो इंदिरा गांधी जी के आपातकाल ने बता दिया कि आपातकाल क्यों लगाया था। अगर चुनाव हार गई थीं तो माननीय न्यायालय को भी ठेंगा दिखा दिया था और इसलिए कांग्रेस अपनी बदतमीजियों को लोकतंत्र पर न थोपे।


अभी से परिणाम को ध्यान में रखते हुए माहौल बना रहे
चाहे उमंग सिंगार जी हों, चाहे राहुल गांधी जी हों, चाहे खड़गे जी हों या दूसरे नेता हों- हर ओर पराजय के भय के कारण अभी से परिणाम को ध्यान में रखते हुए माहौल बना रहे हैं, ताकि कांग्रेस के अंदर बगावत न हो और कांग्रेसी राहुल गांधी से इस्तीफा न मांगें। अपना इस्तीफा बचाने के लिए यह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस पगला गई है, कांग्रेस को लगता है कि इसका जैसा अतीत रहा है वैसे ही वह दूसरों को समझती है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE