BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 3:32 pm
KHABAR : सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक 304 की रैली का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक 304 की रैली का आयोजन झाबुआ शक्ति द्वारा किया गया। इस रैली में 48 क्लबों द्वारा भाग लिया गया। 


उक्त जानकारी देते हुए संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया ने बताया कि डिस्ट्रिक 304 की रैली के संयोजन के दायित्व का निर्वाह नीमच क्लब की पी.डी.सी. संगीता जोशी को प्रदान किया उन्होंने अपने उद्बोधन में झाबुआ शक्ति क्लब को बधाई दी और कहा रैली का उद्देश्य सभी क्लब के सदस्यों के बीच तालमेल बैठाना एवं समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 


इस अवसर पर डिस्ट्रिक चेयरमैन विभा सिंह एवं सचिव स्मिता बियानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 


इस अवसर पर नीमच क्लब की ओर से अध्यक्ष अमरजीत कौर छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी, तृप्ति दुआ, रजिया अहमद एवं सिम्मी सलूजा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


इस अवसर पर ग्रुप डान्स, एकल नृत्य, कामेडी कार्यक्रम मोटे अनाज की प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 


नीमच क्लब की ओर से मणीपुरी नृत्य कर रजिया अहमद ने द्वितीय पुरूस्कार प्राप्त कर क्लब की शोभा बढ़ाई। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE