BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 1:12 pm
KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा भारतीय रेडक्रास जिला शाखा मंदसौर का निर्वाचन, चुनावी प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश किए जारी, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। डिप्टी कलेक्टर एवं मानसेवी सचिव, भारतीय रेडक्रास सोसायटी, मंदसौर ने बताया कि भारतीय रेडक्रास प्रबंध समिति, जिला शाखा मंदसौर का निर्वाचन 25 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से संजय गांधी उद्यान परिसर में संपन्न होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी आजीवन सदस्यों से नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया एवं पात्रता जिला प्रबंध समिति के सदस्य बनने हेतु अर्हता केवल आजीवन सदस्यता होगी। समिति में न्यूनतम 21 सदस्य होंगे। पूर्व से पंजीकृत सदस्य अपना पंजीयन क्रमांक रेडक्रास कार्यालय से प्राप्त करें। मतदाता सूची कार्यालयीन समय में देखी जा सकती है। मतदान हेतु सदस्यों को अपना फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। केवल मंदसौर जिले के सदस्यगण ही निर्वाचन में भाग ले सकेंगे। पदों का निर्वाचन प्रबंध समिति के निर्वाचन उपरांत 25 अगस्त को ही समिति के सदस्यों में से चेयरमेन, वाइस चेयरमेन, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि (साधारण सभा) आदि पदों का चुनाव किया जाएगा। नाम निर्देशन एवं समय-सीमा 24 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक नाम निर्देशन प्रक्रिया होगी। दोपहर 12:00 से 01:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच। 01:00 से 02:00 बजे तक प्राविधिक सूची का प्रकाशन। 02:00 से 03:00 बजे तक आपत्ति एवं नाम वापसी। 04:00 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन। मतदान एवं परिणाम मतदान 25 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक होगा। सायं 05:00 बजे के बाद मतगणना कर निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे। सदस्यों से अनुरोध है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। निर्वाचन से संबंधित अधिक जानकारी एवं समस्या समाधान हेतु रेडक्रास कार्यालय एवं सचिव से संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE