BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 1:36 pm
KHABAR : राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने निकाली सद्भावना रैली, उज्जैन में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, विधायक- शहर अध्यक्ष भी हुए शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। बुधवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहर में सद्भावना रैली निकाली।


पीपली नाका स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर सुबह 10 बजे विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीर सागर से सद्भावना रैली शुरू की गई।


एक और रैली शहीद पार्क से निकली
एक अन्य सद्भावना रैली शहीद पार्क से शुरू होकर अलग-अलग मार्गों से होती हुई क्षीर सागर एरिना मैदान पर समाप्त हुई। रैली में शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सेवा दल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, आईटी सेल, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडलम, सेक्टर और बीएलए सहित अनेक कार्यकर्ता समय पर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई गई और राजीव गांधी अमर रहें के नारे लगाए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE