BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 2:58 pm
KHABAR : थाना यातायात मंदसौर द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, इंश्योरेंस, फाइनेंस तथा बैंक कर्मचारीयो को सड़क सुरक्षा के बताएं नियम, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रसार के निर्देशानुसार थाना यातायात मंदसौर द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जा रहे हैं।


इसी श्रंखला पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के निर्देशन में ट्रैफिक सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान तथा आरक्षक प्रीतम सांखला द्वारा तिरुपति प्लाजा, रेलवे स्टेशन रोड मंदसौर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, ग्रहम फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस, इक्विटी फिन सर्विस के अधिकारियों, कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारियां तथा प्रशिक्षण थाना यातायात मंदसौर द्वारा प्रदान किया गया।


प्रशिक्षण में आदेशात्मक सूचनात्मक तथा प्रतिबंधात्मक साइन बोर्ड की जानकारी, मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न जरूरी प्रावधानों की जानकारी, तथा सड़क सुरक्षा में वाहन इंश्योरेंस की महत्ता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 


इसके अतिरिक्त हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि के बारे में जागरूकता तथा बीमा कार्य के दौरान अन्य ग्राहकों को जागरूक करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण में व्याख्यान यातायात सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक प्रीतम सांखला द्वारा दिया गया। इस अवसर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल से मैनेजर श्री सौरभ नाहर,  कस्टमर एग्जीक्यूटिव दिव्या पाटीदार, जितेंद्र सिंह, योगेश सुथार, गौरव बैरागी, सलमान, जितेंद्र चौहान ग्रहम फाइनेंस सर्विसेज से दीपक कुमार, ओम प्रकाश, हरीश पाटीदार, महिंद्रा फाइनेंस से वैभव बैरागी, इक्विटी फिन सर्विस सेसौरभ मेहता तथा ब्रांच का समस्त फील्ड तथा ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE