BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 3:25 pm
KHABAR : संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह का विदाई समारोह सम्‍पन्‍न, नीमच कलेक्‍टर ने शाल एवं पुष्‍पगुच्‍छ देकर किया स्‍वागत, कलेक्‍टोरेट परिवार की ओर से स्‍मृति चिन्‍ह भेट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उप सचिव लोक निर्माण विभाग मंत्रालय भोपाल के पद पर स्‍थानांतरित संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह को नीमच से कार्यमुक्‍त होने पर बुधवार को कलेक्‍टोरेट परिवार नीमच द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिह धार्वे, मयूरी जोक, अधीक्षक राधेश्‍याम सूत्रकार एवं कलेक्‍टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों ने राजेश शाह को पुष्‍पहार, पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर, भावी सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

सभी साथी अधिकारी कर्मचारियों ने राजेश शाह के प्रशानिक अनुभवी सहज सरल, हसमुख एवं मिलनसार अधिकारी बताते हुए उनके नीमच के कार्यकाल की सराहना की।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने राजेश शाह को शाल, श्रीफल एवं पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर स्‍वागत किया और कलेक्‍टोरेट परिवार की ओर से उन्‍हें स्‍मृति चिंह भी भेट किया। एडीएम गामड़, एसडीएम साहू ने राजेश शाह के स्‍वभाव, एवं अनुभवों की सराहना की। राजेश शाह ने नीमच के कार्यकाल के दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारियों से मिले प्रेम, सहयोग एवं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा समर्पण भाव से किए गये कार्याे एवं सहयोग की सराहना की। इस मौके पर कलेक्‍टोरेट के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया और सरिता मालवीय ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE