BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 11:28 am
KHABAR : गुना में भी हुई वोट चोरी, 25 अगस्त से 5 सितम्बर तक खुलासा बोले विधायक जयवर्धन सिंह, आगामी चुनावों पर चर्चा की और अनुशासित रहने का किया आव्हान, पढे़ रणधीर चंदेल की खबर 

Share On:-

गुना। राघौगढ़ विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद  पहली बार गुना जिला मुख्यालय का दौरा किया। उत्साह और ऊर्जा से भरे  नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लम्बा संवाद किया। आगामी चुनावों पर चर्चा की और अनुशासित रहने का आव्हान किया।

 
जयवर्धन ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि गुना में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। कांग्रेस 25 अगस्त से 5 सितम्बर तक एक अभियान चलाकर इस बारे में खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि देशभर की तरह भाजपा ने गुना और मध्यप्रदेश में भी वोट की चोरी की है। इससे पहले जयवर्धन सिंह की अगवानी करने के लिए गुना के नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। राजीव गांधी कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि जिस तरह राघौगढ़ और बमौरी में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है, उसी तरह गुना और चांचौड़ा के कार्यकर्ताओं को भी ताकत दिखानी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE