BREAKING NEWS
शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<     NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन को.. <<     NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर.. <<     NEWS : जौहर स्मृति संस्थान की नवनिर्वाचित.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-21 के तहत.. <<     NEWS : 25 जून को होगा नूतन स्पोर्ट्स क्लब के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 11:53 am
NEWS : जिला महिला जाट संगठन ने कुरूतियाँ मिटाने का किया आह्वान, तेजादशमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, महिला जिला कार्यकारिणी व विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला महिला जाट समाज संगठन की बैठक सैंती स्थित वीर तेजा जाट छात्रावास पर महिला जिलाध्यक्ष सीता देवी जाट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले से विभिन्न महिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं महिला जाट जिला कार्यकारिणी एवं समाज सेवियों ने भाग लिया।
जिला कार्यकारिणी में जिला महिला उपाध्यक्ष लाली देवी, ज्योत्सना चौधरी, इन्द्रा राणा, बादाम देवी, इन्द्रा जाट, तरूणा सुहाग, सचिव किरण चौधरी, सहसचिव सरिता जाट, खेल मंत्री सरोज जाट, कोषाध्यक्ष विनीता, संरक्षक अंशु जाट, रजनी चौधरी, महामंत्री सरोज जाट, ब्रजबाला चौधरी, संगठन मंत्री कंचन देवी, केसर देवी, पिंकी चौधरी, भागवंती जाट, कंकुदेवी, रतनी देवी, भावना तोमर, प्रवक्ता चन्द्रकला जाट, प्रचार प्रसार प्रमुख कैलाश देवी जाट को मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
बैठक में उपस्थित नवीन ब्लॉक अध्यक्षगण महिला चित्तौड़गढ़ शहर ब्लॉक महिला अध्यक्ष चारू चौधरी, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण गायत्री जाट, भदेसर कंचन देवी, बस्सी चांदी देवी, रावतभाटा राजू चौधरी, निम्बाहेड़ा मनीष जाट, डूंगला मोतिया जाट, गंगरार कर्मा जाट, बेगूं सीमा जाट, भूपालसागर कैलाशी देवी, बड़ीसादड़ी प्रेम देवी, कपासन भावना जाट, राशमी रतनी देवी का भी स्वागत किया गया।
बैठक को जिलाध्यक्ष सीतादेवी जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष नोसर देवी जाट, किरण चौधरी, केसरदेवी, शंकरी देवी, मोतिया जाट, इन्द्रा राणा, कमलेश जाट, गायत्री जाट आदि ने सम्बोधित किया तथा बालक, बालिकाओं को शिक्षा दिलाने तथा समाज में व्याप्त कुरूतियां, मृत्युभोज, नाता प्रथा, दहेज जो जड़ से खत्म करने का आह्वान किया तथा आगामी तेजादशमी पर अधिक से अधिक महिलाओं को शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की गई। तेजादशमी महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिले व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक आगामी रविवार 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे रखी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE