BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 5:53 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टीचर बनकर पढ़ाया, अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय में छात्रों से की बातचीत, गणित और हिंदी के पूछे सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अशोकनगर जिले के पथरिया स्थित केंद्रीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक की तरह विद्यार्थियों से संवाद किया।

 

सिंधिया ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से गणित और हिंदी सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। छात्रों ने उत्साह के साथ सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। इस अवसर पर एक छात्रा शैफाली ने उन्हें स्वयं बनाई गई उनकी तस्वीर भेंट की।

 

अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को राजनीतिक मुद्दा बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अशोकनगर की उपेक्षा नहीं कर सकते।

 

दो एम्बुलेंस का लोकार्पण किया
कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपए की दो एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय अशोकनगर को 32 लाख रुपए की आधुनिक एम्बुलेंस और सिविल अस्पताल चंदेरी को 18 लाख रुपए की बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान की गई।

 

बाढ़ पीड़ितों से भी मिले
बाद में सिंधिया बहादुरपुर क्षेत्र के गोरा बरखेड़ा जमाल गांव में बाढ़ पीड़ितों से मिले। उन्होंने पीड़ितों को राशन और मुआवजा राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

 

मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा यह बात सामने आई है कि जिन किसानों ने मक्का की फसल लगाई है, जिन्हें बीमा में सोयाबीन बताया जा रहा है। उसे सही करवाने के निर्देश दिए हैं जिन लोगों ने बीमा करवाया है और फसल खराब हुई है तो उन्हें बीमा मिलना ही चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE