BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 10:25 am
KHABAR : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एमपी में बढ़ाएगा सक्रियता, इंदौर में भैयाजी जोशी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, खाका तैयार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष को लेकर तैयारियों की शुरुआत इंदौर से कर दी है। शनिवार को संघ के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी इंदौर पहुंचे और यहां संघ के चुनिंदा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में प्रदेशभर में होने वाले बड़े आयोजनों की रूपरेखा तय की गई। भैयाजी जोशी ने साफ किया कि संघ अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी, युवा, महिला या प्रोफेशनल- सभी को जोड़ने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा।


ये कार्यक्रम होंगे
21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेशभर में विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम होंगे। संघ पहली बार 15 से 30 वर्ष तक के युवाओं के लिए विशेष युवा शिविर आयोजित करेगा। 1 से 15 जनवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू सम्मेलन होंगे। शताब्दी वर्ष (2025-26) को लेकर सामाजिक सम्मेलन और 10 दिन का घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।


लक्ष्य दृ समाज की हर इकाई को जोड़ना
बैठक में तय हुआ कि इस बार संघ छोटे से छोटे समाज को भी साथ लेकर चलेगा। युवाओं को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में संगठन और मजबूत हो। वहीं किसानों, व्यापारियों और महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। भैयाजी जोशी ने स्पष्ट किया कि शताब्दी वर्ष में मालवा सहित पूरे प्रदेश के हजारों गांवों में संघ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और हर वर्ग को इसमें प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इंदौर से हुई इस रणनीतिक बैठक के बाद साफ है कि आने वाले दिनों में संघ प्रदेशभर में बड़े स्तर पर सक्रियता बढ़ाएगा और गांव-गांव तक अपना नेटवर्क मजबूत करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE