जावद। समीपस्थ ग्राम खोर में स्थित एक देवस्थान के चबूतरे पर लगे छायादार हरे-भरे पेड़ को अज्ञात कारणों से काट दिया गया। इस मामले को लेकर मंगलवार को जावद जनसुनवाई में ग्राम निवासी अशोक गुर्जर ने एसडीएम प्रीति संघवी नाहर को आवेदन सौंपकर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।