BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2025, 6:53 pm
BIG NEWS : वैष्णोदेवी में हुई घटना से दहला मंदसौर जिला, मलबे से दबने से हुई भीलखेड़ी गांव के दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर घायल तो इतने अब भी लापता, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने की जम्मू सरकार से बात, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णोदेवी धाम में मंगलवार को हुए भीषण भूस्खलन में मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम भीलखेड़ी के तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे, तभी अचानक पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फकीरचन्द पिता गौतम गुर्जर (50) निवासी भीलखेडी और रतनबाई पति भगतराम गुर्जर (65) निवासी भीलखेडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोहनबाई पति फकीरचन्द गुर्जर (47) निवासी भीलखेडी, देवीलाल पिता भगतराम गुर्जर (45) निवासी भीलखेडी और ममता पति समरथ गुर्जर (30) निवासी भीलखेडी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि परमानन्द पति गंगाराम गुर्जर (29) निवासी भीलखेडी और अर्जुन पिता नाथुलाल गुर्जर (28) निवासी भीलखेडी अब भी लापता है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। भीलखेड़ी के श्रद्धालुओं की असामयिक मौत से पूरा मंदसौर जिला शोकाकुल है।

यह यात्री गए थे वैष्णो देवी-
फकीरचन्द पिता गौतम जी गुर्जर उम्र 50 साल निवासी भीलखेडी, रतनबाई पति भगतराम गुर्जर उम्र 65 साल निवासी भीलखेडी, सोहनबाई पति फकीरचन्द गुर्जर उम्र 47 साल निवासी भीलखेडी, देवीलाल पिता भगतराम गुर्जर उम्र 45 साल निवासी भीलखेडी, ममता पति समरथ गुर्जर उम्र 30 साल निवासी भीलखेडी, परमानन्द पति गंगाराम गुर्जर उम्र 29 साल निवासी भीलखेडी व अर्जुन पिता नाथुलाल गुर्जर उम्र 28 साल निवासी भीलखेडी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE