नीमच। जिले के ग्राम सुआखेड़ा में जनअभियान परिषद द्वारा आयजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक मूर्ति निर्माण के पश्चात माटी निर्मित गणेश जी को महिलाओं ने हाथों में लेकर माटी गणेश सिद्ध, गणेश यात्रा गांव में निकालते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षिका पूर्णिमा धाकड़ ने माटी गणेश बनाना सिखाए। विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,कि सभी का यह प्रयास भावी पीढ़ी को धर्म, अध्यात्म, संस्कारवान तथा स्वदेशी बनने हेतु प्रेरित करेगा। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच , कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका विमला प्रजापति, सरोज भटेवरा, संतोष कुमार प्रेम बाई, गोपाल कुंवर, विष्णु कुंवर, गीता माली, दुर्गा आदि उपस्थित थे।