चित्तौड़गढ़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएसपी विनय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस, एमबीसी और क्यूआरटी के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों से होता हुआ फ्लैग मार्च गुजरा।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईजीपी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर शहर प्रमुख मार्गों व चौराहों से आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस, एमबीसी और क्यूआरटी के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। शहर चित्तौड़गढ़ में गणेश स्थापना के समस्त स्थलों को कवर करते (गोल प्याऊ, सुभाष चौक, पावटा चौक , हजारेश्वर मंदिर, दिल्ली गेट, चंदनपुरा, ढूंचा बाजार, लोहार मोहल्ला, सदर बाजार, गांधी चौक, मिठाई मार्केट, लक्ष्मीनाथ मंदिर, पाडन पोल, ओछड़ी गेट) होते हुए फ्लैग मार्च निकाली गई । फ्लैग मार्च के दौरान यातायात व्यवस्था को ठीक किया गया, अतिक्रमणों को हटाया गया तथा समाज में सद्भावना तथा विश्वास का भाव पैदा किया गया
डीएसपी विनय चौधरी ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी संदेश दिया कि यदि किसी ने समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की तो प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा।
शहर में निकले फ्लैग मार्च में के दौरान एएसआई नारायण सिंह के साथ एमबीसी के 25 जवान, एएसआई बरकत हुसैन के साथ पुलिस के 27 जवान व हैड कानि. अमर सिंह के साथ क्यूआरटी के 20 जवान शामिल थे।