BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 10:11 am
KHABAR : एमपी के इस जिले में अमराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद, बीजेपी नेता घर पर हुई फायरिंग तो मची अफरा तफरी, कॉलानी में गोलियों की गूंज से फैली सनसनी, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए,कोतवाली थाना क्षेत्र की कमिश्नरी कॉलोनी रोड पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के घर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी,बदमाशों ने घर के बाहर खड़े होकर लगातार दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए,देर रात मुरैना की कमिश्नरी कॉलोनी गोलियों की गूंज से दहल उठी,बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के घर पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी,बदमाश फरार हो गए लेकिन गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई,“इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की सीएसपी दीपाली चंदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची,,सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया,साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने में पुलिस जुटी गई है,पूर्व जिला अध्यक्ष की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने ममला दर्ज किया। 

पूर्व जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग की खबर लगते ही बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे,पूर्व विधायक रघुराज कंसाना भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया,31 अगस्त को मुख्यमंत्री मुरैना दौरे पर आ रहे हैं और हम उनसे मिलकर जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात करेंगे,हालात ऐसे हैं कि अब नेता तक सुरक्षित नहीं हैं, अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं और पुलिस नाकाम साबित हो रही है। 


नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मेरे घर के बाहर अचानक बदमाशों ने गोलियां चलाईं३ये बेहद गंभीर मामला है,मैं सुरक्षित नहीं हूँ लेकिन सवाल ये है कि जब नेताओं पर ही हमला होने लगे तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा,,हालांकि उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, कोतवाली थाने में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। 


सीएसपी दीपाली चंदौरिया का कहना है कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे, घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं,जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE