दतिया। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन कांग्रेस कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके बाद वे “बोट अधिकार यात्रा” में शामिल हुए और किला चौक पर आयोजित आमसभा को संबोधित किया।
इस दौरान जीतू पटवारी ने हाल ही में चर्चा में आए महिलाओं से जुड़े बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा दृ “महिलाएं हमारी माता-बहन हैं, मैं शीष झुका कर उन्हें नमन करता हूं।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को 1800 रुपये देने के वादे को अब तक पूरा नहीं कर पाई है। साथ ही उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरा।
इस दौरान दतिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बड़ी माला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया वहीं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।