BREAKING NEWS
KHABAR : गुना में राष्ट्रीय वीर दुर्गादास जी की.. <<     KHABAR : 4-5 साल से टूटी रपट से परेशान भैसावद के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत.. <<     फतहसागर मेले में बड़ा हादसा! अचानक गिरी.. <<     KHABAR : एमपी में अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस से पहले मनासा में निकली.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के भाटखेड़ा फंटे पर मौत का तांडव,.. <<     MP News Today: 9 बड़ी खबरें | भारी बारिश का अलर्ट,.. <<     KHABAR : प्रतापपुरा में सजेगी श्रीराम कथा की भव्य.. <<     KHABAR : सोकड़ी-खोखरा मगरे में नियमों को ताक पर रखकर.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर घमासान,.. <<     झाबुआ: नौगावां स्कूल में 'हर घर तिरंगा'.. <<     जावरा में गौवंश की हड्डियां चोरी का आरोप,.. <<     BIG NEWS : नीमच में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगावां में.. <<     KHABAR : खनियाधाना में देशभक्ति के रंग में रंगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2025, 10:22 am
KHABAR : द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में उपभोक्ताओं ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन, बिजली कम्पनी के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लामबंद होकर बिजली पीड़ित उपभोक्ता समिति के सदस्यों के साथ ही करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु गत दिनों पुलिस को दिए गए आवेदन को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने एकत्रित हो सीएसपी युवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विद्युत कम्पनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


दोपहर करीबन 12 बजे यहां कोर्ट परिसर स्थित सीएसपी कार्यालय के बाहर भारी तादाद में बिजली उपभोक्ता जुटे। जहां उन्होंने विद्युत विभाग की मनमानी पर नाराजगी जताई और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर नारेबाजी कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन का वाचन करते हुए दिव्यांग राजेश धाकड़ ने बताया कि पिछले दिनों बिजली कम्पनी के अधिकारियों, कर्मचारियों ने झूठा आवेदन पुलिस को देकर समिति सदस्यों नीलेश मेहता, अली जमान व असलम मेव के साथ ही करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए इन सबके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने हेतु दिया। जो कि पूर्णतया निराधार है। सीएसपी युवराज सिंह चौहान को दिए ज्ञापन में उपभोक्ताओं द्वारा मांग की गई कि उक्त आवेदन को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि यहां के बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बिजली बिलों में की जा रही अनियमितता व सादी डायरी में हिसाब किताब रख उपभोक्ताओं के साथ की जा रही ठगी पर ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया जाए। बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि पूर्व में भी दो बार सिटी थाना और सीएसपी कार्यालय पर में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ़ जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली की अन्य समस्याओं को लेकर मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिए जा चुके है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE