मनासा। जन-जन की सुरक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने मनासा में अत्याधुनिक आपातकालीन सेवा डायल 112 का शुभारंभ किया। यह सेवा पुराने डायल-100 का अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसमें AI आधारित ऑटो-डिस्पैच तकनीक का उपयोग किया गया है।नई तकनीक की मदद से अब रिस्पॉन्स टाइम और तेज़ होगा। यह सेवा 24x7 उपलब्ध रहेगी और कॉल को स्वत संबंधित यूनिट तक पहुँचाएगी। साथ ही कॉलर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ताकि लोगों को बिना संकोच मदद मांगने में आसानी हो।अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 प्रदेश में जन-सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।इस अवसर पर एसडीएम किरण आंजना, एसडीओपी, मनासा थाना प्रभारी तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।