BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<     KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2025, 8:26 pm
KHABAR : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में स्थित प्राचीन श्री बाबारामदेव जी मंदिर में अव्यवस्था, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट, ज्ञापन सौंप उठाई आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सरवानिया महाराज स्थित प्राचीन श्री बाबारामदेव जी मंदिर इन दिनों अव्यवस्था और विवादों के केंद्र में है। मंदिर की दुर्दशा और पुजारी परिवार की कथित मनमानी के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे भारत के तीन प्रमुख श्री रामदेव जी मंदिरों में से दूसरा माना जाता है। यहां से भादवी बीज पर पवित्र ध्वजा रूणिजा धाम भेजी जाती है, लेकिन वर्तमान में मंदिर की स्थिति बेहद दयनीय है।

ज्ञापन में आरोप लगाए गए कि मंदिर में पूजा-पाठ की कोई नियमित समय-सारणी नहीं है और साफ-सफाई की अनदेखी की जा रही है। पुजारी परिवार पर मंदिर की भूमि और सेवाओं पर एकाधिकार जमाने, श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और दर्शन में बाधा डालने के आरोप भी हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर में पीने का पानी, शौचालय, लाइट और सीसीटीवी कैमरे जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही मंदिर के जीर्णाेद्धार, बेहतर रख-रखाव और समुचित प्रबंधन के लिए एक समिति का गठन किया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र कदम नहीं उठाता है, तो वे अपनी मांगों को लेकर सामूहिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE