कुकड़ेश्वर। चमत्कारी श्री राजाधिराज सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर का दान पात्र प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत खोला गया। दान पात्र से लगभग ₹1.22 लाख की राशि प्राप्त हुई, जिसे नियमानुसार मंदिर प्रबंधन समिति के बैंक खाते में जमा कर दिया गया।
दान पात्र खोलने की कार्रवाई कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हिमांशु चंद्रा, मनासा एसडीएम किरण आंजना तथा तहसीलदार मुकेश निगम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस दौरान नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, गिरदावर रामदयाल शर्मा, थाना प्रभारी मंगल सिंह राठौड़, नगर वसूली पटेल राजेंद्र पटेल, पटवारी मुकेश गुर्जर, सहयोगी पटवारी प्रवीण, नगर परिषद सीएमओ के प्रतिनिधि गौरव आचार्य, मंदिर के पुजारी कैलाश गोस्वामी, सुरेश माली, कोटवार बंसीलाल खींची, कारूलाल खींची सहित मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दानराशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव, धार्मिक अनुष्ठानों तथा विकास कार्यों में किया जाएगा।