BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 10:38 am
KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर खंडवा में निकली श्री दादाजी धूनी वाले की भव्य निशान यात्रा, समाज में छाया भक्ति का माहौल, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आज 27 जुलाई 2026, सोमवार को खंडवा में श्री धूनीवाले दादाजी महाराज के सम्मान में भव्य संगीतमय निशान यात्रा निकाली गई।  


निशान यात्रा दशोरा नागर समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री दादाजी धाम पहुंची। यात्रा में समस्त समाज बंधुओं ने एक सूत्र में बंधकर गुरुदेव के श्री चरणों में दंडवत नमन किया और विधि-विधान से ध्वज को स्थापित किया।


पूरे मार्ग में जय श्री दादाजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। समाजजनों ने भक्ति गीतों और ढोल-ताशों के साथ गुरु महाराज का गुणगान किया।


निशान यात्रा के समापन के बाद दशोरा नागर समाज धर्मशाला में सभी समाज बंधुओं के लिए फलाहार एवं चाय की व्यवस्था की गई। इस दौरान दादाजी मंदिर से प्राप्त प्रसादी स्वरूप वस्त्र एवं बूंदी का भी वितरण किया गया।


कार्यक्रम में प्रदेश सचिव दीपक दशोरे, प्रदेश महिला मंडल अध्यक्ष आरती दशोरे ने उपस्थित होकर दादाजी के श्री चरणों में समाज को संगठित, जागरूक एवं समाज उत्थान का संकल्प दोहराया।  


इस अवसर पर खंडवा जिला अध्यक्ष अशोक दशोरे, खंडवा मंडल अध्यक्ष नटवरलाल गुप्ता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष ध्रुव दशोरे, नवयुवक मंडल महामंत्री कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल, नवयुवक मंडल एवं हाटकेश्वर जयंती समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE