BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 11:25 am
BIG NEWS : अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, एमपी-राजस्थान के 40 श्रद्धालुओं से भरी बस रंगा मोड़ के समीप पलटी, दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, सुरक्षा बलों व स्थानीय नागरिकों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर

Share On:-

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक गैर-काफिला (नॉन-कन्वॉय) बस गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 40 श्रद्धालु घायल हो गए। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, सुरक्षा बलों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेआईएमएस (SKIMS) सौरा, श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश घायलों को मल्टीपल इंजरी एवं सिर में चोट (हेड ट्रॉमा) आई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सभी श्रद्धालुओं की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण रंगा मोड़ के समीप बस का अनियंत्रित होकर पलटना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घायलों में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

घायलों में मध्यप्रदेश और राजस्थान के श्रद्धालु शामिल-
हादसे में घायल 40 श्रद्धालुओं में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के यात्री शामिल हैं। इनमें दिनेश (48), रिजवान (40), मुकेश (40), राहुल (45), प्रेम भाई (50), ललिता (55), राजेश कुमार (52), किशोर पंडित (52), विद्या (52), नीलम (44), चंद्रलाल (35), गायत्री (56), सीताबाई (58), कनयाबाई (58), गरुड़ (48), ममता जायसवाल (50), सीमाबाई (33), पूनिका राठौड़ (48), विश्वास राठौर (58), ईश्वरलाल (52), प्रकाश राज (52), हरिप्रकाश (52), पवन (52), यशोदा (52), संपत भाई (46), संगीता (48), हीराबाई (45), देवेंद्र राठौर (48), मीरा (48), लक्ष्मी (58), शिखा (50), सुपिंदर राठौड़ (48), चंदा (58), पार्वती (50), सागरलाल कुमार (45), गोविंद (55), सलकराम (55), इंद्रा (57), नरेंद्र सिंह (68) एवं चंद्रकांत (48) शामिल हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है। हादसे के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE