गरोठ। देथली बुजुर्ग से रूपपुरा को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर खाल में गांधी सागर जलाशय का बैक वाटर भर गया है, इससे किसानों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं आदि को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलीय जीव जंतुओं मगरमच्छ, घड़ियाल आदि का खतरा भी लगातार बना रहता है। कई जनप्रतिनिधि यहां पर आकर स्थल निरीक्षण कर चुके हैं, परंतु अभी तक पक्की सड़क स्वीकृत नहीं हुई है।